---Advertisement---

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: 1,393 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और चयन प्रक्रिया

ICAR Technical Assistant

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। Agricultural Scientists Recruitment Board (ASRB) ने Indian Council of Agricultural Research (ICAR) के विभिन्न संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) में Technical Assistant (T-3) और Senior Technical Assistant (T-4) के कुल 1,393 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती के तहत Technical Assistant (T-3) के 1,254 पद और Senior Technical Assistant (T-4) के 139 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में Preliminary CBT, Mains CBT और Document Verification शामिल हैं। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा। ऐसे में संबंधित विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।

जाने इस पोस्ट में क्या-क्या है?

  1. ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 Overview
  2. ICAR Technical Assistant Notification 2026
  3. महत्वपूर्ण तिथियां
  4. पदों का विवरण और Functional Group-wise Vacancy
  5. आवेदन शुल्क
  6. शैक्षणिक योग्यता
  7. आयु सीमा एवं छूट
  8. चयन प्रक्रिया
  9. Preliminary CBT Exam Pattern
  10. Mains CBT Exam Pattern
  11. वेतनमान और सैलरी
  12. आवश्यक दस्तावेज
  13. ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
  14. Important Links
  15. FAQs

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाAgricultural Scientists Recruitment Board (ASRB)
संगठनIndian Council of Agricultural Research (ICAR)
परीक्षा का नामCentralized Combined Examination 2026
पद का नामTechnical Assistant (T-3) एवं Senior Technical Assistant (T-4)
कुल पद1,393
T-3 पद1,254
T-4 पद139
आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
चयन प्रक्रियाPreliminary CBT, Mains CBT, Document Verification
इंटरव्यूनहीं
आधिकारिक वेबसाइटasrb.gov.in

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: Notification Details

Agricultural Scientists Recruitment Board (ASRB) ने 11 नवंबर 2026 को Centralized Combined Examination 2026 के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती के माध्यम से देशभर में स्थित ICAR के विभिन्न अनुसंधान संस्थानों और Krishi Vigyan Kendras (KVKs) में तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी।

भर्ती में दो प्रकार के पद शामिल हैं:

  • Technical Assistant (T-3): 1,254 पद
  • Senior Technical Assistant (T-4): 139 पद

अभ्यर्थी अपनी शैक्षणिक योग्यता और संबंधित Functional Group के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार T-3, T-4 या दोनों पदों के लिए एक ही आवेदन में अपनी प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन में केवल एक Functional Group का चयन करना होगा।

ध्यान दें: आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में अपने Functional Group की योग्यता और संबंधित पदों की शर्तें अवश्य जांच लें।

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: Important Dates

कार्यक्रममहत्वपूर्ण तिथि
नोटिफिकेशन जारी11 नवंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू18 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि17 दिसंबर 2026
आवेदन सुधार की अवधि18 से 20 दिसंबर 2026
Preliminary CBT परीक्षाफरवरी 2027 (संभावित)
Mains CBT परीक्षाबाद में घोषित होगी

महत्वपूर्ण: Preliminary CBT की परीक्षा तिथि फिलहाल संभावित है। अंतिम परीक्षा कार्यक्रम के लिए ASRB की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

ICAR Technical Assistant Vacancy 2026: पदों का विवरण

इस भर्ती में कुल 1,393 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

पद का नामपदों की संख्या
Technical Assistant (T-3)1,254
Senior Technical Assistant (T-4)139
कुल पद1,393

Functional Group-wise Vacancy Details

Functional GroupT-3T-4
Agriculture69973
Animal Science11509
Fisheries Science9007
Social Science – Home Science / Community Science0502
Civil Engineering51–
Agricultural Engineering42–
Electrical Engineering35–
Electronics & Instrumentation Engineering25–
Library / Information Science / Documentation59–
Information Technology13348
कुल1,254139

नोट: यह प्रमुख Functional Groups का विवरण है। सभी पदों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के Annexure-VII में दी गई है।

ICAR Technical Assistant Application Fee 2026

आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Bharatkosh पोर्टल के जरिए करना होगा।

श्रेणीकेवल T-3केवल T-4दोनों पद
General / UR₹300₹300₹600
EWS / OBC₹150₹150₹300
SC / STनिशुल्कनिशुल्कनिशुल्क
PwBDनिशुल्कनिशुल्कनिशुल्क
महिला उम्मीदवारनिशुल्कनिशुल्कनिशुल्क
Transgenderनिशुल्कनिशुल्कनिशुल्क
Ex-Servicemenनिशुल्कनिशुल्कनिशुल्क

ध्यान दें: एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।

ICAR Technical Assistant Eligibility Criteria 2026

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।

A. Educational Qualification – शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग Functional Groups के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है।

Functional Groupआवश्यक योग्यता
AgricultureAgriculture, Horticulture, Agriculture Engineering, Agro-forestry, Food Science, Biotechnology, Environmental Science, Home Science, Community Science या Natural Farming में Bachelor’s Degree
Social ScienceHome Science / Community Science में Bachelor’s Degree
Animal ScienceB.V.Sc. & A.H.
Fisheries ScienceB.F.Sc.
Civil EngineeringCivil Engineering में B.Tech / B.E. या 3 वर्षीय Diploma
Agricultural EngineeringAgricultural Engineering / Mechanical Engineering / Textile Technology / Fiber Processing Engineering में B.Tech / B.E. या 3 वर्षीय Diploma
Electrical EngineeringElectrical Engineering में B.Tech / B.E. या 3 वर्षीय Diploma
Electronics & InstrumentationElectronics Engineering / Electronics & Instrumentation Engineering में B.Tech / B.E. या 3 वर्षीय Diploma
Library ScienceLibrary Science / Library & Information Science में Bachelor’s Degree
Information TechnologyBCA / Computer Science / IT में Bachelor’s Degree या IT / CS / ECE में B.Tech / B.E.

खास जानकारी: Library Science और Information Technology के उम्मीदवारों के लिए भी इस भर्ती में अवसर उपलब्ध हैं। संबंधित Functional Group की विस्तृत योग्यता और विषय संबंधी शर्तें आधिकारिक विज्ञापन से जरूर मिलाएं।

B. Age Limit – आयु सीमा

आयु की गणना 17 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

न्यूनतम आयुअधिकतम आयु
21 वर्ष30 वर्ष

C. Age Relaxation – आयु सीमा में छूट

श्रेणीआयु में छूट
SC / ST5 वर्ष
OBC (Non-Creamy Layer)3 वर्ष
PwBD10 वर्ष
Ex-Servicemenनियमानुसार
ICAR के इन-सर्विस तकनीकी कर्मचारीUR श्रेणी में अधिकतम आयु 40 वर्ष
ICAR Research Associates / Senior Research Fellowsनिर्धारित शर्तों के अनुसार अधिकतम 16 वर्ष 3 महीने तक

अन्य पात्र श्रेणियों को आयु में छूट भारत सरकार के लागू नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ICAR Technical Assistant Selection Process 2026

ICAR Technical Assistant भर्ती में उम्मीदवारों का चयन मुख्य रूप से तीन चरणों में किया जाएगा।

चयन के चरण:

  1. Preliminary Computer Based Test (CBT)
  2. Mains Computer Based Test (CBT)
  3. Document Verification

Preliminary CBT

यह प्रारंभिक परीक्षा होगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को Mains परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। उपलब्ध भर्ती विवरण के अनुसार Mains के लिए रिक्तियों के 1:15 अनुपात में उम्मीदवारों को बुलाया जाएगा।

Mains CBT

यह मुख्य और मेरिट आधारित परीक्षा होगी। अंतिम मेरिट सूची Mains परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Document Verification

Mains में सफल उम्मीदवारों के मूल प्रमाणपत्रों और पात्रता संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।

महत्वपूर्ण: इस भर्ती में कोई इंटरव्यू नहीं होगा। अंतिम चयन Mains परीक्षा के अंकों और निर्धारित नियमों के अनुसार होगा।

ICAR Technical Assistant Preliminary Exam Pattern 2026

Preliminary परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा 100 अंकों की होगी।

विषयप्रश्नअंक
General Knowledge2525
General English2525
Quantitative Aptitude2525
General Agriculture2525
कुल100100

परीक्षा से जुड़ी जानकारी:

  • परीक्षा का माध्यम: Computer Based Test
  • परीक्षा अवधि: 1 घंटा
  • प्रश्न प्रकार: Objective Multiple Choice Questions
  • भाषा: हिंदी और अंग्रेजी (Bilingual)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती

Preliminary Exam Qualifying Marks

श्रेणीन्यूनतम अर्हक अंक
UR30%
EWS / OBC25%
SC / ST / PwBD20%

ICAR Technical Assistant Mains Exam Pattern 2026

Preliminary परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को Mains CBT में शामिल होना होगा।

विषयप्रश्नअधिकतम अंक
Domain / Subject Specific (चयनित Functional Group)100300
कुल100300

Mains परीक्षा की मुख्य जानकारी:

  • परीक्षा मोड: Computer Based Test
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे
  • प्रश्न प्रकार: Objective Multiple Choice Questions
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती

Mains Exam Qualifying Marks

श्रेणीन्यूनतम अर्हक अंक
UR30% (90 अंक)
EWS / OBC25% (75 अंक)
SC / ST / PwBD20% (60 अंक)

ICAR Technical Assistant Salary 2026

ICAR के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन दिया जाएगा। दोनों पदों के लिए Pay Level अलग-अलग निर्धारित है।

पदPay Levelवेतनमान
Technical Assistant (T-3)Level 5₹29,200 – ₹92,300
Senior Technical Assistant (T-4)Level 6₹35,400 – ₹1,12,400

इसके अतिरिक्त पात्र कर्मचारियों को DA, HRA, TA और अन्य सरकारी भत्ते ICAR के नियमानुसार दिए जाएंगे।

Required Documents – आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है:

  1. पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
  2. उम्मीदवार के हस्ताक्षर
  3. कक्षा 10वीं की मार्कशीट और प्रमाणपत्र
  4. स्नातक डिग्री / प्रोविजनल सर्टिफिकेट
  5. सभी सेमेस्टर की मार्कशीट
  6. जाति प्रमाणपत्र (SC / ST / OBC-NCL / EWS), यदि लागू हो
  7. दिव्यांगता प्रमाणपत्र (PwBD), यदि लागू हो
  8. सरकारी / ICAR कर्मचारी होने पर NOC
  9. वैध फोटो पहचान पत्र – आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर ID
  10. आवेदन शुल्क भुगतान की रसीद, यदि लागू हो

फोटो और हस्ताक्षर को नोटिफिकेशन में दिए गए निर्धारित फॉर्मेट और साइज के अनुसार अपलोड करें।

How to Apply Online for ICAR Technical Assistant Recruitment 2026?

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दी गई प्रोसेस को फॉलो करें:

भर्ती अधिसूचना अलर्ट

  • सबसे पहले आपको ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर जाना होगा।
  • होमपेज पर आने के बाद navbar में ‘Examination’ की ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर ‘Notifications’ पर क्लिक करें।
ASRB website homepage for ICAR Technical Assistant Recruitment 2026
  • फिर नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर ‘Link of Centralized Combined Examination-2026’ का लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें। (आवेदन अभी 18 नवंबर 2026 से शुरू होंगे)
Notification Section for ICAR Technical Assistant Recruitment 2026

फॉर्म को प्रीव्यू करके फाइनल सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

फिर आवेदन के लिए new portal ओपन होगा। यहाँ रजिस्ट्रेशन के लिए OTR या new Registration पर क्लिक करें।

रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल और पासवर्ड से लॉगिन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यान से भरें।

अपनी शैक्षणिक योग्यता, पर्सनल डिटेल्स और सिर्फ एक Functional Group का चुनाव करें।

T-3, T-4 या दोनों में से अपनी पसंद दर्ज करें और प्रिफरेंस का ऑर्डर तय करें।

Bharatkosh (bharatkosh.gov.in) पोर्टल पर जाकर अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें। पेमेंट की रसीद डाउनलोड करें।

ASRB के फॉर्म में वापस आकर पेमेंट रसीद अपलोड करें और अपनी फोटो, सिग्नेचर और दस्तावेज अपलोड करें।

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official AdvertisementDownload Now

सलाह: आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या व्यक्ति को आवेदन शुल्क या व्यक्तिगत जानकारी न दें।

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026: FAQs

Q1. ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 में कुल कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 1,393 पद हैं। इनमें Technical Assistant (T-3) के 1,254 और Senior Technical Assistant (T-4) के 139 पद शामिल हैं।

Q2. ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

Q3. आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

योग्य उम्मीदवार 17 दिसंबर 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q4. ICAR Technical Assistant भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Functional Group के अनुसार संबंधित विषय में Bachelor’s Degree, B.Tech / B.E. या तीन वर्षीय Diploma की योग्यता निर्धारित की गई है।

Q5. ICAR Technical Assistant की आयु सीमा कितनी है?

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

Q6. ICAR Technical Assistant की सैलरी कितनी है?

T-3 पद के लिए Pay Level 5 के तहत ₹29,200 से ₹92,300 और T-4 पद के लिए Pay Level 6 के तहत ₹35,400 से ₹1,12,400 वेतनमान निर्धारित है।

Q7. क्या ICAR Technical Assistant भर्ती में इंटरव्यू होगा?

नहीं। चयन Preliminary CBT, Mains CBT और Document Verification के आधार पर होगा। इसमें इंटरव्यू नहीं होगा।

Q8. क्या उम्मीदवार T-3 और T-4 दोनों पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं?

हां, उम्मीदवार एक ही आवेदन में T-3 और T-4 दोनों पदों के लिए अपनी प्राथमिकता दर्ज कर सकते हैं। लेकिन केवल एक Functional Group का चयन करना होगा।

Q9. ICAR Technical Assistant भर्ती की परीक्षा कब होगी?

Preliminary CBT परीक्षा फरवरी 2027 में संभावित है। Mains परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Q10. ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 की आधिकारिक वेबसाइट क्या है?

आधिकारिक वेबसाइट https://asrb.gov.in है।

निष्कर्ष

ICAR Technical Assistant Recruitment 2026 कृषि, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लाइब्रेरी साइंस और IT क्षेत्र से जुड़े योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बड़ा अवसर है। इस भर्ती में कुल 1,393 पदों पर नियुक्ति की जाएगी और चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का इंटरव्यू नहीं होगा।

इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर ASRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अपनी शैक्षणिक योग्यता, Functional Group, आयु सीमा और आवेदन शुल्क की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन से अवश्य जांच लें।

इस भर्ती से जुड़ी नवीनतम जानकारी और अन्य सरकारी नौकरी अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।

thecleardoubts  के बारे में
For Feedback - thecleardoubts@gmail.com

---Advertisement---

Related Post

---Advertisement---

LATEST Post

WhatsApp Icon Telegram Icon

Top Categories

Top Categories

Top Categories