---Advertisement---

Bihar Anganwadi Bharti 2026: बिहार में 22,891 सेविका एवं सहायिका पदों पर बंपर भर्ती, 8वीं / 10वीं / 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका | जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन प्रक्रिया

Bihar Anganwadi Bharti

Bihar Anganwadi Bharti 2026:अगर आप बिहार में आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका के पद पर नौकरी करना चाहती हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका के कुल 22,891 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। नई चयन मार्गदर्शिका 2026 के तहत भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया गया है और स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस भर्ती में 6,141 सेविका तथा 16,750 सहायिका पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

Bihar Anganwadi Bharti 2026 – Overview

विवरणजानकारी
भर्ती का नामBihar Anganwadi Bharti 2026
विभागICDS, बिहार
पदआंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका
कुल पद22,891
सेविका पद6,141
सहायिका पद16,750
आवेदन माध्यमOnline / Offline (Expected)
आवेदन कौन कर सकता हैकेवल महिला उम्मीदवार
चयन प्रक्रियामेरिट आधारित (कोई लिखित परीक्षा नहीं)
आधिकारिक नोटिफिकेशनजल्द जारी होगा

Bihar Anganwadi Bharti 2026

बिहार सरकार ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सेविका एवं सहायिका के हजारों पदों पर भर्ती का निर्णय लिया है। नई चयन गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय क्षेत्र की महिलाओं तथा बहुल्य समुदाय की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।


Bihar Anganwadi Bharti

Important Dates :Bihar Anganwadi Bharti

कार्यक्रमतिथि
शॉर्ट नोटिफिकेशन29 जुलाई 2026
विस्तृत विज्ञापनजल्द जारी होगा
आवेदन प्रारंभजल्द जारी होगा
अंतिम तिथिजल्द घोषित होगी

Vacancy Details

पदरिक्तियां
सेविका6,141
सहायिका16,750
कुल22,891

Eligibility Criteria (Expected)

सेविका

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास
  • संबंधित क्षेत्र की निवासी होना आवश्यक।
  • विवाहित, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को प्राथमिकता।

सहायिका

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – 10वीं पास (कुछ जिलों में 12वीं भी मांगी जा सकती है)
  • स्थानीय निवासी होना आवश्यक।

Age Limit:Bihar Anganwadi Bharti

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयु35 वर्ष

आयु में छूट:

  • SC/ST – 5 वर्ष
  • OBC (महिला) – 3 वर्ष

Selection Process

इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

चयन निम्न आधार पर होगा—

  1. शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट लिस्ट
  2. स्थानीय पंचायत / वार्ड स्तर पर चयन
  3. दस्तावेज सत्यापन
  4. अंतिम चयन सूची

Salary

पदमानदेय
सेविकालगभग ₹9,000 प्रति माह
सहायिकालगभग ₹4,500 प्रति माह

Required Documents

आवेदन के समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—

  • आधार कार्ड
  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक पासबुक
  • स्थानीय निवास प्रमाण
  • विधवा / तलाकशुदा / दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

How To Apply for Bihar Anganwadi Vacancy 2026? (Expected Application Process)

बिहार आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने की संभावना है। हालांकि आधिकारिक नोटिफिकेशन अभी जारी होना बाकी है, लेकिन पिछले वर्षों के आधार पर उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से आवेदन कर सकेंगे। सभी इच्छुक महिला उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और संबंधित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

आधिकारिक अधिसूचना जारी होने के बाद आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन आवेदन करने की संभावित प्रक्रिया इस प्रकार हो सकते है:

  • सबसे पहले अएकीकृत बाल विकास सेवा (ICDS) निदेशालय, बिहार (समाज कल्याण विभाग), बिहार सरकार की ओर से जारी ऑफिसियल या जिला के NIC आधिकारिक वेबसाइट की जानकारी प्राप्त करें।
  • भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • यह सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को पूरा करती हैं।
  • आवेदन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से उपलब्ध कराया जा सकता है।
  • यदि आवेदन ऑनलाइन है, तो आधिकारिक पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवश्यक जानकारी जैसे नाम, पता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज (जैसे शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो आदि) अपलोड/संलग्न करें।
  • आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
  • यदि ऑफलाइन आवेदन है, तो फॉर्म को भरकर संबंधित पंचायत/वार्ड या CDPO कार्यालय में जमा करें।
  • या ऑनलाइन होगा तो खुद से भर सकते है
  • आवेदन जमा करने के बाद रसीद या आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
  • मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार करें और समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें

read more : BPSC TRE 4 Eligibility Criteria 2026: कक्षा 1-5, 6-8, 9-10 और 11-12 शिक्षक बनने के लिए क्या योग्यता चाहिए? यहां देखें पूरी जानकारी


इस भर्ती की मुख्य विशेषताएं

  • कुल 22,891 पद
  • केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी।
  • कोई लिखित परीक्षा नहीं।
  • मेरिट आधारित चयन।
  • स्थानीय महिलाओं को प्राथमिकता।
  • नई चयन मार्गदर्शिका 2026 लागू।

Important Links

Bihar Anganwadi Sevika Sahayika Bharti 2026Apply Soon
Official NoticeDownload Here
Paper Cut NoticeDownload Here

Conclusion

यदि आप बिहार में आंगनबाड़ी सेविका या सहायिका के रूप में कार्य करना चाहती हैं, तो Bihar Anganwadi Bharti 2026 आपके लिए शानदार अवसर है। कुल 22,891 पदों पर भर्ती की मंजूरी मिल चुकी है। विस्तृत अधिसूचना जारी होते ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी, इसलिए अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें।


FAQs

Q1. Bihar Anganwadi Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?

उत्तर: कुल 22,891 पद स्वीकृत किए गए हैं।

Q2. सेविका और सहायिका के कितने पद हैं?

उत्तर: सेविका – 6,141 तथा सहायिका – 16,750

Q3. क्या इस भर्ती में लिखित परीक्षा होगी?

उत्तर: नहीं, चयन मेरिट आधारित होगा।

Q4. आवेदन कौन कर सकता है?

उत्तर: केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगी।

Q5. आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: विस्तृत अधिसूचना और आवेदन तिथि जल्द जारी की जाएगी।

thecleardoubts  के बारे में
For Feedback - thecleardoubts@gmail.com

---Advertisement---

Related Post

---Advertisement---

LATEST Post

WhatsApp Icon Telegram Icon

Top Categories

Top Categories

Top Categories