---Advertisement---

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: 1000 पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें ऑनलाइन आवेदन

MP Police Constable Driver

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: मध्य प्रदेश पुलिस में आरक्षक (चालक) के पद पर सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB), Bhopal ने 07 अक्टूबर 2026 को Police (Home Department) के अंतर्गत Constable (Driver) के 1,000 पदों पर सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती में Special Armed Force (SAF) के 200 पद और District Police Force के 800 पद शामिल हैं। भर्ती केवल पुरुष उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और योग्य उम्मीदवार 29 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और शारीरिक मापदंड की जानकारी देखनी चाहिए।

Table of Contents

MP Police Constable Driver Recruitment 2026: Overview

विवरणजानकारी
भर्ती संगठनMadhya Pradesh Police, Home (Police) Department
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाMP Employees Selection Board (MPESB), Bhopal
पद का नामConstable (Driver)
कुल पद1,000
Special Armed Force (SAF)200
District Police Force800
लिंगकेवल पुरुष उम्मीदवार
आवेदन शुरू होने की तिथि15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार अवधि15 अक्टूबर से 03 नवंबर 2026
परीक्षा तिथि04 जनवरी 2027 से प्रारंभ
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटesb.mp.gov.in
MP Online पोर्टलmponline.gov.in

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 Notification Details

Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB), Bhopal द्वारा Constable (Driver) के कुल 1,000 पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के अंतर्गत दो कैडर निर्धारित किए गए हैं। Special Armed Force (SAF) में 200 पद और District Police Force में 800 पद हैं।

इस भर्ती में पूरे भारत के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आरक्षण और आयु सीमा में छूट का लाभ मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही मिलेगा। अन्य राज्यों के उम्मीदवार केवल अनारक्षित (Open) श्रेणी में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के साथ Heavy Motor Vehicle का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

MP Police Constable Driver Important Dates 2026

कार्यक्रमतिथि
नोटिफिकेशन जारी07 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 अक्टूबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि29 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार शुरू15 अक्टूबर 2026
आवेदन सुधार की अंतिम तिथि03 नवंबर 2026
परीक्षा शुरू04 जनवरी 2027
एडमिट कार्डघोषित होना बाकी

अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

MP Police Constable Driver Vacancy Details 2026

इस भर्ती में कैडर के अनुसार पदों का विवरण निम्नलिखित है।

Cadre-Wise Vacancy Details

कैडरपात्र उम्मीदवारपदों की संख्या
Constable (Driver) – Special Armed Force (SAF)केवल पुरुष उम्मीदवार200
Constable (Driver) – District Police Forceकेवल पुरुष उम्मीदवार800
कुल पद1,000

Special Armed Force (SAF) Vacancy Distribution

श्रेणीपद
Open150
Ex-Servicemen20
Home Guard30
कुल200

District Police Force Vacancy Distribution

श्रेणीपद
Open600
Ex-Servicemen80
Home Guard120
कुल800

Category-Wise Reservation

श्रेणीआरक्षण
Unreserved (UR)27%
OBC27%
SC16%
ST20%
EWS10%

Horizontal Reservation

श्रेणीआरक्षण
Ex-Servicemen10%
Home Guard15% (केवल Constable Cadre के लिए)

रिक्तियों की संख्या अनुमानित है और पुलिस मुख्यालय द्वारा इसमें बदलाव किया जा सकता है। PwBD के लिए आरक्षण नहीं है।

MP Police Constable Driver Application Fee 2026

श्रेणीMPESB शुल्कPolice Department शुल्क
Unreserved उम्मीदवार₹500₹200
MP Domicile SC/ST/OBC/EWS₹250₹100
MP Online Kiosk Portal Fee₹60लागू नहीं
Registered Citizen Self-Login₹20लागू नहीं

आवेदन शुल्क क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या MP Online कियोस्क के माध्यम से जमा किया जा सकता है। एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा।

MP Police Constable Driver Eligibility Criteria 2026

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को निर्धारित पात्रता की जाँच करनी चाहिए। सभी योग्यताएँ 29 अक्टूबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

Educational Qualification

श्रेणीशैक्षणिक योग्यता
Unreserved, SC और OBC10+2 प्रणाली के अंतर्गत कक्षा 10वीं उत्तीर्ण या हायर सेकेंडरी अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण
STकक्षा 8वीं उत्तीर्ण या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण

अनिवार्य शर्त: उम्मीदवार के पास Heavy Motor Vehicle का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अतिरिक्त ड्राइविंग से संबंधित ट्रेड टेस्ट पास करना अनिवार्य होगा।

MP Police Constable Driver Age Limit 2026

आयु सीमा की गणना 29 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सभी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है।

उम्मीदवार की श्रेणीअधिकतम आयु
मध्य प्रदेश के अनारक्षित पुरुष33 वर्ष
मध्य प्रदेश के EWS पुरुष33 वर्ष
अन्य राज्य के उम्मीदवार33 वर्ष
आरक्षित श्रेणी के पुरुष (SC/ST/OBC)38 वर्ष
सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त संस्था के कर्मचारी एवं नगर सैनिक38 वर्ष
अंतर्जातीय विवाह के पात्र लाभार्थी38 वर्ष
अनारक्षित विक्रम पुरस्कार विजेता38 वर्ष
आरक्षित श्रेणी के विक्रम पुरस्कार विजेता43 वर्ष

Age Relaxation

श्रेणीआयु में छूट
विक्रम पुरस्कार विजेताअधिकतम 5 वर्ष
पात्र अंतर्जातीय विवाह लाभार्थीअधिकतम 5 वर्ष
Ex-Servicemenसैन्य सेवा अवधि घटाकर, अधिकतम आयु सीमा के अधीन अतिरिक्त 3 वर्ष
Retrenched Government Employeesपिछली अस्थायी सेवा के अधिकतम 7 वर्ष घटाए जा सकते हैं, अधिकतम आयु सीमा के अधीन अतिरिक्त 3 वर्ष
सरकारी/निगम/बोर्ड/स्वायत्त संस्था के कर्मचारी एवं नगर सैनिकअधिकतम आयु 38 वर्ष

दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी। आरक्षण और आयु छूट का लाभ केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को मिलेगा।

MP Police Constable Driver Selection Process 2026

चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

चरण 1: Written Online Examination

MPESB द्वारा ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

विवरणजानकारी
परीक्षा का माध्यमऑनलाइन
प्रश्नों का प्रकारMCQ
कुल प्रश्न100
कुल अंक100
परीक्षा अवधि2 घंटे
भाषाहिंदी
नेगेटिव मार्किंगनहीं
सही उत्तर+1 अंक
गलत या बिना उत्तर वाले प्रश्नकोई अंक कटौती नहीं

Written Exam Pattern

विषयअंक
General Knowledge & Reasoning40
Intellectual Ability & Mental Aptitude30
Science & Simple Arithmetic30
कुल100

चरण 2: Physical Efficiency Test (PET) और Trade Test

लिखित परीक्षा के कट-ऑफ परसेंटाइल के आधार पर रिक्तियों के सात गुना उम्मीदवारों को PET के लिए बुलाया जाएगा।

  • PET में 800 मीटर दौड़ शामिल होगी।
  • PET के अधिकतम अंक 40 होंगे।
  • PET में न्यूनतम 30% अंक लाना जरूरी है।
  • ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

चरण 3: Document Verification

PET और ट्रेड टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों की जाँच की जाएगी।

चरण 4: Medical Test

चयनित उम्मीदवारों का District, Divisional या State Medical Board द्वारा मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

Final Merit List

अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा के परसेंटाइल और PET के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

नोटिफिकेशन में निर्धारित कुछ विशेष श्रेणियों के उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के 5% अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे। इनमें पात्र शहीद सैनिकों के आश्रित और NCC ‘C’ Certificate धारक अभ्यर्थी भी शामिल हैं।

MP Police Constable Driver Physical Standards 2026

Special Armed Force (SAF) Cadre

श्रेणीऊँचाईबिना फुलाव सीनाफुलाव के साथ सीना
Unreserved/OBC पुरुष168 सेमी79 सेमी84 सेमी
Gorkha/Garhwali/Kumaoni पुरुष157 सेमी79 सेमी84 सेमी
Maratha/SC/ST पुरुष165 सेमी79 सेमी84 सेमी

District Police Force (Non-SAF Cadre)

श्रेणीलिंगऊँचाईबिना फुलाव सीनाफुलाव के साथ सीना
UR/SC/OBCपुरुष168 सेमी81 सेमी86 सेमी
STपुरुष160 सेमी76 सेमी81 सेमी

सीने का फुलाव कम से कम 5 सेमी होना चाहिए। शारीरिक मापदंड में किसी भी स्तर पर छूट नहीं दी जाएगी।

MP Police Constable Driver Salary 2026

पद का नामवेतनमान
Constable (Driver)₹19,500–₹62,000

पहले वर्ष 70%, दूसरे वर्ष 80% और तीसरे वर्ष 90% स्टायपेंड मिलेगा। 01 जनवरी 2005 के बाद नियुक्त होने वाले कर्मचारियों के लिए NPS लागू होगा।

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न दस्तावेज तैयार रखें:

  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र या 10वीं/12वीं की अंकसूची
  • शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र
  • Heavy Vehicle Driving License
  • जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC/EWS), MP Domicile सहित
  • MP Domicile प्रमाण पत्र
  • Home Guard/Ex-Servicemen प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • विक्रम पुरस्कार/अंतर्जातीय विवाह प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • नगर सैनिक के तीन वर्ष की सेवा का प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • NOC, यदि सरकारी सेवा में हैं
  • विवाहित अभ्यर्थियों के लिए बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक, SC/ST/OBC यात्रा किराया के लिए
  • फोटो और हस्ताक्षर

How to Apply Online for MP Police Constable Driver Recruitment 2026?

MP Police Constable Driver Recruitment 2026 के लिए सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें:

तैयारी करें

  • सबसे पहले MP Online की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in/ पर जाएं।
MPESB website homepage for MP Police Constable Driver (GD) Recruitment 2026
  • होम पेज पर Navbar में ‘Online Form’ ऑप्शन दिखेगी, उस पर क्लिक करें। या वेबसाइट पर जाते ही सामने popup में आपको ‘Online Form – Police Constable (Driver) Recruitment Test – 2026 Start’ का अप्लाई लिंक मिल जाएगा।
  • फिर नया पेज खुलेगा, अगर आप पहले से रजिस्टर नहीं हैं, तो New Registration के लिए ‘उम्मीदवार प्रोफाइलिंग’ पर क्लिक करके ‘प्रोफ़ाइल पंजीकरण फार्म’ पर क्लिक करें।
Potral Image for MP Police Constable Driver (GD) Recruitment 2026
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन होगा, यहाँ मोबाइल और ईमेल डालकर वेरीफाई कर लें। फिर सभी प्रोफ़ाइल पंजीकरण फार्म संशोधन, प्रोफ़ाइल रसीद पुनर्मुद्रण / अपलोड दस्तावेज, प्रोफाइल पंजीयन में मोबाइल नंबर अपडेट एवं पासवर्ड प्राप्ति (ई केवायसी (eKYC) सत्यापन द्वारा), आवेदक का प्रोफाइल पंजीकरण क्रमांक प्राप्ति सभी स्टेप को पूरा करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
Registration Option for MP Police Constable Driver (GD) Recruitment 2026
  • फिर ‘उपलब्ध सेवाएँ’ की ऑप्शन पर आकर आप ‘पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) विभाग, मध्यप्रदेश शासन के अंतर्गत आरक्षक (चालक) के पद पर सीधी  भर्ती हेतु चयन परीक्षा–2026’ से संबंधित लिंक चुनें। आवेदन 15 अक्टूबर से शुरू होगा।
Apply link for MP Police Constable Recruitment 2026
  • फिर से नया पेज ओपन होगा, यहाँ पर Declaration of candidate को पढ़कर Declaration पर टीक करके ‘आगे बढ़ाएं’ की ऑप्शन पर क्लिक करें।
Declaration option for MP Police Constable Driver (GD) Recruitment 2026
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुलेगा। इसमें अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और अन्य जानकारी सावधानी से भरें। कोई भी कॉलम खाली न छोड़ें।

सबमिट होने के बाद आवेदन की रसीद और एप्लीकेशन नंबर जरूर संभालकर रख लें। यही नंबर आगे Admit Card डाउनलोड करने के काम आएगा।

अपनी कैडर प्रेफरेंस चुनें – Constable (SAF) या Constable (District Force)। इसके बाद अपने पसंदीदा जिले/इकाई और 4 परीक्षा शहर चुनें।पुलिस भर्ती देखें

पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और 2 लाइन का हैंडरिटन सेल्फ-डिक्लेरेशन निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।

अपना आधार नंबर/आधार VID दर्ज करें। यह बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होगा।

आवेदन शुल्क ऑनलाइन (क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग) या MP Online कियोस्क के जरिए जमा करें।

सभी जानकारी एक बार प्रीव्यू करके चेक करें और फिर फाइनल सबमिट कर दें।

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here (Active on 15.10.2026)
Portal LinkClick Here
MPESB Official WebsiteClick Here
Direct Link To Download Official NotificationDownload Now

FAQs – MP Police Constable Driver Recruitment 2026

1. MP Police Constable Driver Recruitment 2026 में कितने पद हैं?

इस भर्ती में कुल 1,000 पद हैं। इनमें Special Armed Force (SAF) के 200 और District Police Force के 800 पद शामिल हैं।

2. MP Police Constable Driver के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

ऑनलाइन आवेदन 15 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे।

3. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2026 है।

4. MP Police Constable Driver के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Unreserved, SC और OBC उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास तथा ST उम्मीदवारों के लिए 8वीं पास योग्यता दी गई है। Heavy Motor Vehicle का वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है।

5. MP Police Constable Driver की आयु सीमा क्या है?

न्यूनतम आयु 18 वर्ष है। सामान्य पुरुष उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष और निर्धारित आरक्षित श्रेणियों के पुरुष उम्मीदवारों के लिए 38 वर्ष है।

6. क्या दूसरे राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

हाँ, दूसरे राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, लेकिन वे केवल अनारक्षित (Open) श्रेणी में आवेदन कर पाएंगे। उन्हें आरक्षण या आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।

7. MP Police Constable Driver की सैलरी कितनी है?

पद के लिए दिया गया वेतनमान ₹19,500 से ₹62,000 है।

8. चयन प्रक्रिया क्या है?

चयन में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा, ड्राइविंग ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल हैं।

thecleardoubts  के बारे में
For Feedback - thecleardoubts@gmail.com

---Advertisement---

Related Post

WhatsApp Icon Telegram Icon

Top Categories

Top Categories

Top Categories